फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rguli two more children sick with measles

रगौली में दो और बच्चे खसरे से बीमार

Fri, 04 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Fri, 04 Sep 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rguli two more children sick with measles

विज्ञापन

रामनगर ब्लाक के रगौली गांव में बना स्वास्थ्य उपकेंद्र भी बदहाल है। ग्रामीणों का आरोप है कि यहां इलाज में लापरवाही बरती जाती है। गुरुवार को रामनगर के चिकित्साधीक्षक और टीम ने गांव जाकर लोगों को दवाएं दीं।

उन्होंने बताया कि अब गांव में हालात सामान्य हैं। उधर, एएनएम सरला देवी ने बताया कि गांव में फिलहाल राधा पुत्री फूलचंद्र और रामसंवारी पुत्री बब्बू को ही खसरे से बीमार पाया गया है।

 इसके अलावा सामान्य बुखार से भी करीब 20 बच्चे बीमार हैं। इन सभी को दवाएं दी गई हैं। गांव के लवलेश ने बताया कि उसके बच्चे को भी खसरा हुआ था, पर गांव में ठीक नहीं हुआ तो उसने बाहर जाकर इलाज कराया। उधर, एएनएम ने दावा किया कि समय - समय पर दवा का छिड़काव कराया जाता है।


ग्राम प्रधान रामचंद्र तिवारी ने बताया कि वह बीमार थे और इसलिए एक महीने से बाहर इलाज करा रहे थे। मेरी जानकारी में तो दवा का छिड़काव नहीं किया गया। एएनएम भी कभी कभार ही आती हैं।

 गांव में हैंडपंपों के आसपास और घरों के बाहर गंदगी ही बीमारी की वजह बताई जा रही है। हैंडपंपों के आसपास गंदा पानी होने और जलनिकासी की कोई व्यवस्था न होने से बीमारियां फैल रही हैं। डॉ. पांडे ने बताया कि ग्रामीणों को साफ सफाई से रहने और खानपान में स्वच्छता रखने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed