{"_id":"636a9719587e4352c800332f","slug":"retired-teacher-and-sportsperson-died-in-road-accidents-chitrakoot-news-knp727284976","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सड़क हादसों में सेवानिवृत्त शिक्षक और खिलाड़ी की मौत, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सड़क हादसों में सेवानिवृत्त शिक्षक और खिलाड़ी की मौत, मचा कोहराम
Tue, 08 Nov 2022 11:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में दो अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में स्थानीय खिलाड़ी और सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। मानिकपुर न्यू गल्ला मंडी के बरम बाबा मंदिर से दर्शन कर सोमवार की शाम को स्थानीय खिलाड़ी बाबूलाल अग्रहरि अपने दो दोस्तों विजय कुमार सोनी और लवकुश के साथ पैदल घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
तभी पीछे से कर्वी से मानिकपुर की ओर आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे चल रहे बाबूलाल को टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। साथियों ने एक बाइक की मदद से कार को कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया। कार चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
वहीं, पहाड़ी थाना क्षेत्र के खरसेंड़ा गांव में मंगलवार को सवेरे सेवानिवृत्त शिक्षक द्वारिका प्रसाद (65), ट्रैक्टर मालिक दिलीप तिवारी व मजदूर अयोध्या प्रसाद के साथ खेत की बुआई करने जा रहे थे। काली देवी मंदिर के समीप तलैया में अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत हो गई। दिलीप व अयोध्या घायल हो गए। घटना से मृतक के परिजनों में मातम छा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के तीन पुत्री, एक पुत्र, पत्नी रामरती हैं।
विज्ञापन