फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Retired inspector accused of forcibly occupying house and threatening

Chitrakoot News: रिटायर्ड दरोगा पर मकान पर जबरन कब्जा करने और धमकाने का आरोप

Mon, 05 Jan 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 05 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Retired inspector accused of forcibly occupying house and threatening
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के बरहट गांव में एक रिटायर्ड दरोगा पर अपने साथी के साथ मिलकर एक ग्रामीण के रिहायशी मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास और विरोध करने पर गोली मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में एसडीएम और थाना पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


बरहट गांव के देवीदयाल ने शिकायत में बताया है कि वह परिवार के साथ लंबे समय से एक पक्के मकान में रह रहे हैं। आरोप है कि राजापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी रिटायर्ड दरोगा और उसका एक साथी आए दिन मकान पर आकर उसे खाली करने के लिए धमकाते हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी जबरन मकान पर अपना अधिकार जताकर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। जब देवीदयाल ने इसका विरोध किया, तो रिटायर्ड दरोगा और उसके साथी ने उसे ढाई लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

न देने पर गोली मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने यह भी कहा कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती, जिससे पीड़ित और उसका परिवार भयभीत है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी कथित तौर पर मकान की भूमि को अपनी जमीन बता रहे हैं। हालांकि, शिकायतकर्ता का कहना है कि संबंधित लेखपाल और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पैमाइश कर सीमांकन किया था और विधि अनुरूप कब्जा भी मिला था, जिसके पत्थर आज भी मौके पर गड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के सामने एक रास्ता भी है, जो इस बात का प्रमाण है कि यह सार्वजनिक या आवंटित भूमि है। उधर, इस मामले में रैपुरा थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि उनके संज्ञान में फिलहाल ऐसा कोई पत्र नहीं आया है। उन्होंने कहा कि यदि शिकायत डाक से भेजी गई है, तो मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed