{"_id":"66521518f85baed3d60210aa","slug":"retired-accountant-dies-due-to-electric-shock-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-107194-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रिटायर्ड लेखपाल की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रिटायर्ड लेखपाल की करंट लगने से मौत
Sat, 25 May 2024 10:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sat, 25 May 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट) । घर में बिजली के बोर्ड में तार लगाते समय रिटायर्ड लेखपाल करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सरधुआ थाना क्षेत्र के भदेहदू निवासी पुत्र पिंटू द्विवेदी ने बताया कि पिता रमाकांत द्विवेदी (62) शुक्रवार की शाम को घर में बिजली के बोर्ड में तार लगा रहे थे। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। परिजनों ने उन्हें आनन-फानन मंझनपुर स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के तीन पुत्र हैं। शनिवार को गांव के बाहर उनका अंतिम संस्कार कराया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
दीवार गिरने से महिला घायल
पहाड़ी। थाना अंतर्गत पहाड़ी कस्बे में कच्चे घर की दीवार गिरने से पहाड़ी कस्बा निवासी सवरियां (50)गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया । संवाद