फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Resolve to fulfill the slogan of Samarth Uttar Pradesh-Developed Uttar Pradesh

Chitrakoot News: समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश के नारे को पूर्ण करने का संकल्प

Wed, 24 Sep 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 24 Sep 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Resolve to fulfill the slogan of Samarth Uttar Pradesh-Developed Uttar Pradesh
चित्रकूट। विजन डाक्युमेंट 2047 जन सहभागिता से विकास अभियान के तहत मंगलवार को जनपदीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश के नारे को साकार करने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से सुझाव लिए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को आयोजित जनपदीय संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत सदस्य अर्जुन प्रसाद शुक्ला ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश की नीति को लेकर काम कर रहे है। जिसके तहत सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता खेत खलिहानों से ही होकर गुजरता है। भाजपा सरकार किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने के लिए संकल्पित है।जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि जनसहभागिता से विकास के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि अपने विचार और संकल्प क्यू आर कोड के जरिए साझा कर सकते है। कार्यक्रम का संचालन कार्य अधिकारी सुनील कुमार यादव ने किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य उमाकांत त्रिपाठी, शिवऔतार त्रिपाठी, प्रेमा देवी, संगीता देवी, मीरा भारती, विनीत कुमार द्विवेदी, दशरथ प्रजापति, जगदीश यादव, प्रशासनिक अधिकारी इन्द्रपाल, अभियंता राकेश कुमार, नागेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed