फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Reservation not changed, body elections will be held on May 11

Chitrakoot News: नहीं बदला आरक्षण, 11 मई को होंगे निकाय चुनाव

Mon, 10 Apr 2023 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Reservation not changed, body elections will be held on May 11
चित्रकूट। जनपद की तीन नगर पंचायत और एक नगर पालिका में दूसरे चरण के तहत 11 मई को मतदान कराया जाएगा। तिथियों की घोषणा के साथ ही चुनावी माहौल में गर्माहट आ गई है। शासन से आरक्षण की अंतिम सूची जारी करने के साथ ही चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
विज्ञापन

रविवार की देर शाम को जारी सूचना में नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पदों को लेकर आरक्षण की अंतिम सूची जारी की है। चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका, राजापुर नगर पंचायत और नव सृजित मऊ नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है। मानिकपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। साथ ही चित्रकूट धाम मंडल के चारों जिले में द्वितीय चरण में मतदान 11 मई को होना है। मतगणना 13 मई को होगी। इस घोषणा के बाद से राजनैतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। टिकट के दावेदारों ने शाम से ही पार्टी कार्यालय के चक्कर लगाना शुरु कर दिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले की चार निकाय सीटों में इस बार 2017 में हुए निकाय चुनाव के मुकाबले 23567 मतदाता बढ़े हैं। नव सृजित मऊ नगर पंचायत में चुनाव होना है। अभी तक यहां ग्राम पंचायत थी। इसमें कुल 12805 मतदाता थे। पहली बार नगर पंचायत के रूप में होने जा रहे चुनाव में अब यहां 14642 मतदाता हो चुके हैं। इसी प्रकार चित्रकूट धाम कर्वी नगर पालिका का सीमा क्षेत्र विस्तार होने से यहां सर्वाधिक मतदाताओं में बढ़ोतरी हुई है। यहां वर्ष 2017 में 65622 मतदाता थे, जबकि अब यहां 84153 मतदाता हैं। इस प्रकार यहां कुल 18531 मतदाता बढे हैं। हालांकि नगर क्षेत्र का विस्तार होने के बाद भी यहां पूर्व की भांति वार्डों की संख्या 25 ही है। यह अलग बात है कि वार्डों का क्षेत्रफल बढ़ाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार राजापुर नगर पंचायत क्षेत्र का विस्तार होने के चलते मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। यहां वर्ष 2017 में 18813 मतदाता थे। इस बार यहां 21081 मतदाता अपना चेयरमैन चुनेंगे। इसके अलावा मानिकपुर नगर पंचायत में 2017 में 13348 मतदाता थे। अब यहां 14279 मतदाता हो चुके हैं। इस प्रकार वर्ष 2017 के नगर क्षेत्र के कुल मतदाताओं की संख्या 110588 से बढ़कर 134155 हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed