फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Report sent to DRM office

डीआरएम कार्यालय भेजी रिपोर्ट

Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Report sent to DRM office
मानिकपुर(चित्रकूूट)। इलाहाबाद से लोकमान्य तिलक मुंबई जा रही तुलसी एक्सप्रेस की बोगी के शौचालय के पास आग लगने के मामले की रिपार्ट उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद कार्यालय से मांगी गई है। रिपोर्ट मानिकपुर स्टेशन प्रबंधक ने भेजी है। इसमें यही बताया गया कि किसी ने कपड़ा फेंककर उसमें आग लगा दी थी। बोगी में कोई खराबी नहीं थी। यह हरकत किसने और क्यों की है, इसकी जांच आरपीएफ व जीआरपी कर रही हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को इलाहाबाद से झांसी के रास्ते लोकमान्य तिलक जा रही तुलसी एक्सप्रेस रात 8 बजकर 26 मिनट पर जैसे ही मानिकपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी हुई थी तो स्लीपर एस-12 कोच से धुआं व आग की लपटें देख यात्री चीख पड़े थे। आनन फानन में बोगी खाली हो गई थी। तत्काल पहुंची राहत टीम ने आग पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया था। इसी दौरान आशंका जताई गई कि ब्रेक शू जाम होने से आग लगी है, लेकिन बाद में पता चला कि किसी ने शौचालय में कपड़ा रख उसमें आग लगा दी थी। इसके बाद ट्रेन रात 9 बजकर 27 मिनट पर रवाना हो सकी थी।
विज्ञापन

गुरुवार को डीआरएम कार्यालय इलाहाबाद से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी गई। स्टेशन प्रबंधक अचल पांडेय ने बताया कि कपड़ों में ही आग लगा दी गई थी। यह हरकत किसने की है इसकी जांच आरपीएफ व जीआरपी कर रही हैं। बोगी या पहिए में कोई खराबी नहीं थी, यह रिपोर्ट भेजी गई है। उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद के पीआरओ सुनील कुमार ने बताया कि शौचालय में कपड़े फेंक आग लगाने को लेकर जानकारी जुटाने का प्रयास जारी है। ट्रेेन पूरी तरह सुरक्षित गुजरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed