फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   report against 3 people in murder case

बुजुर्ग की हत्या में तीन पर नामजद रिपोर्ट

Tue, 03 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Tue, 03 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
report against 3 people in murder case

बुजुर्ग की नृशंस हत्या के मामले में मृतक के बड़े पुत्र ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार को पुलिस ने घटना के संदर्भ में ग्रामीणों से पूछताछ की।

विज्ञापन


सोमवार सुबह चेन्नाड़ गांव के पास एक बगीचे में बसिहा थाना बरगढ़ निवासी इंद्रदेव त्रिपाठी का क्षतविक्षत शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। मृतक के सिपाही पुत्रों प्रमोद कुमार और विनोद कुमार के साथ अपर एसपी आरडी चौरसिया, बरगढ़ एसओ आरआर दुबे, प्रधान ओबरी भागवत द्विवेदी, एसआई रवींद्र कुमार आदि ने मंगलवार को घटनास्थल के आसपास उनके धड़ की खोजबीन की।
विज्ञापन


 ग्रामीणों से पूछताछ भी की। बड़े पुत्र प्रमोद कुमार ने ललई गांव के तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, एएसपी आरडी चौरसिया ने बताया कि कोटे के विवाद में हत्या का मामला सामने आ रहा है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


निशान बता रहे वीभत्सता
मऊ (चित्रकूट)। मृतक इंद्रदेव के घर से लगभग दो सौ मीटर पहले खेतों में घसीटने के निशान हैं। कुछ दूरी पर तालाब का भीटा है, जहां काफी खून पड़ा है। आगे एक नालानुमा नदी है जहां तक खून के निशान और मांस के टुकड़े मिले हैं। वहीं नदी में मृतक का सिर मिला था और पास में कटे हाथ, पैर और बैग आदि सामान बरामद हुआ था। पास के ललुई गांव के लंगड़ा कोल ने सबसे पहले पानी में पड़ा सिर देखा तो उसने लोगों को बताया था।


जमीन हड़पने की साजिश तो नहीं!
मूलरूप से जमिनीपुर कोटवा हनुमानगंज (इलाहाबाद) निवासी इंद्रदेव के पिता स्व. केदारनाथ लगभग पचास साल पहले यहां बसिहा में ननिहाल में आकर रहने लगे थे। उनके बसिहा मजरे के पास गांव चेन्नाड़ में लगभग तेरह बीघे खेती है। पुत्र विनोद को आशंका है कि हत्या के पीछे कुछ लोगों की जमीन हड़पने की साजिश भी हो सकती है। मृतक की मौत के बाद से उनकी पत्नी सावित्री देवी बेसुध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed