फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Remand ended, Niyaz was sent to jail

Chitrakoot News: रिमांड खत्म, नियाज को जेल में किया दाखिल

Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 22 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Remand ended, Niyaz was sent to jail
रिमांड खत्म, नियाज को जेल में किया दाखिल
विज्ञापन

- सपा नेता फराज को लखनऊ लेकर गई पुलिस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जिला जेल में नियमों के विपरीत बंद विधायक अब्बास अंसारी से मिलने और जेल अधिकारियों को महंगे गिफ्ट देने के मामले में आरोपी नियाज की पुलिस रिमांड बुधवार को खत्म हो गई। इस पर पुलिस टीम ने उसका मेडिकल परीक्षण कराके उसे जेल में दाखिल कराया।
10 फरवरी को जिला जेल में पकड़ी गई विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो व उसके चालक नियाज से पुलिस जांच टीम ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। सोमवार को निखत की रिमांड पूरी होने के बाद उसे जेल में दाखिल करा दिया गया था। बुधवार को नियाज की रिमांड पूरी होने पर सुबह साढ़े सात बजे जांच अधिकारी सीओ सिटी हर्ष पांडेय व शहर कोतवाल दीपेंद्र सिंह चार पुलिस वाहनों से उसे लेकर शहरी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां मेडिकल होने के बाद उसे सुबह लगभग साढ़े नौ बजे जेल में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

---------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

फराज को लखनऊ लेकर गई टीम
चित्रकूट। निखत बानो व नियाज को जेल में बंद अब्बास अंसारी से मिलाने और शहर में कई सुविधाएं उपलब्ध कराने के आरोप में पकड़े गए सपा के जिला महासचिव फराज खान को पूछताछ के बाद पुलिस टीम लखनऊ लेकर रवाना हो गई। एसआईटी टीम में जांच अधिकारी सीओ सिटी हर्ष पांडेय ने बताया कि फराज को भ्रष्टाचार निवारण अदालत में पेश किया गया है। इसके बाद उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर लखनऊ जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed