फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Relation's nephew killed the old man by kicking him

Chitrakoot News: रिश्ते के भतीजे ने शब्बल मारकर की वृद्ध की हत्या

Tue, 28 Mar 2023 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Relation's nephew killed the old man by kicking him
पहाड़ी(चित्रकूट)। ग्राम प्रधान के बेटे ने हत्या की पुरानी रंजिश में चचेरे दादा के सिर पर शब्बल मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी फरार है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह आठ बजे पहाड़ी थाना क्षेत्र के चौरा निवासी शिवनरेश उर्फ कामता (70) की हत्या उसके घर के सामने रिश्ते में लगने वाले चचेरे भतीजे व प्रधान दिनेश सिंह के बेटे ने शब्बल लेकर पीछे से सिर में वार कर दिया और वहां से भाग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो चुकी थी। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
पुत्र शारदा ने बताया कि हत्यारे शैलेंद्र के भाई धीरेंद्र की तीन दिसंबर 2021 को किसी ने मुख्यालय स्थित सोनेपुर गांव के पास हत्या कर दी थी। उसी बात को रंजिश मानते हुए उनके पिता शिवनरेश की हत्या की गई है, जबकि इस कांड में उनका कोई लेना देना नहीं था। बताया कि जिस परिवार ने यह कांड किया है, उससे आपस में दोनों परिवारों में लगाव है।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष रामसिंह ने बताया कि मामले की किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद परिजन तहरीर देंगे तो कार्यवाही की जाएगी। अभी हत्यारा गिरफ्त से बाहर है। मृतक किसान हैं, उसके तीन पुत्र हैं। पत्नी दुखदेइया का रो-रोकर हाल बेहाल है। ग्रामीणों के अनुसार पुंलिस आरोपी को शब्बल के साथ पकड़ लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
डी-फार्मा की डिग्री किए है हत्यारोपी
घटना को अंजाम देने वाला हत्यारा शैलेंद्र सिंह डी-फार्मा की डिग्री किए हुए है जो गांव में ग्रामीणों का इलाज भी करता है। वहीं उसके पिता दिनेश सिंह गांव के प्रधान हैं। जिसके बारे में मृतक के परिजन गोमती देवी व नंदलाल ने बताया कि प्रधान के रिश्ते गांव में अच्छे हैं। समझ में नहीं आता कि उनके पुत्र ने इस घटना को कैसे अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed