फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Refusing to bid farewell, father shoots newly married daughter

Chitrakoot: विवाद से गुस्साए पिता ने विदाई से इनकार कर नवविवाहित बेटी को मारी गोली, आरोपी फरार

Sun, 18 Jun 2023 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 18 Jun 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Refusing to bid farewell, father shoots newly married daughter
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

चित्रकूट जिले के मऊ में बेटी की विदाई के दोरान हुए विवाद से गुस्साए पिता ने अपनी ही बेटी को गोली मार दी। हाथ में गोली लगने से नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। देर शाम पुलिस ने आरोपी पिता को पकड़ भी लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। घायल महिला का प्रयागराज में इलाज चल रहा है। बरियारी कला गांव निवासी मुस्कान मिश्रा (19) का विवाह बीती 10 मई को पूरे भट्टू शंकरगढ़ प्रयागराज निवासी बबूल मिश्रा से हुआ है।

विज्ञापन


घटना के बाद अस्पताल में भर्ती घायल मुस्कान ने बताया कि शादी के बाद वह एक बार ससुराल गई थी। पहली विदाई में दस दिन पूर्व मायके आई थी। शनिवार को देवर अनिल मिश्रा व अन्य लोग उसे विदा कराने आए थे। इसी बीच युवती के पिता अभिमन्यु मिश्रा ने विदाई करने से इन्कार कर दिया। इसी बात पर ससुरालीजन व मायका पक्ष में कहासुनी होने लगी। मुस्कान ने बताया कि उसने पिता को कमरे में ले जाकर समझाने का प्रयास किया तो आक्रोशित पिता ने उसे ही तमंंचे से गोली मार दी और भाग निकले।

विज्ञापन

सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार की सुबह विदाई के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हुआ और एक-दूसरे पर चारित्रिक आरोप प्रत्यारोप लगाना शुरु कर दिया। इससे बाद बिगड़ गई और अभिमन्यु ने कमरे में पुत्री को गोली मार दी। गोली दाहिने हाथ की कोहनी के पास लगी और कुछ छर्रे पेट में जा धंसे। कुछ परिवारीजनों ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

पुत्री को गोली मारने के बाद आरोपी अभिमन्यु तमंचा के साथ अपना मोबाइल भी लेकर भागा था। उसने गांव के कुछ लोगों को फोन कर घर की स्थिति, पुलिस की लोकेशन व पुत्री की हालत की जानकारी ली थी। देर शाम को पुलिस ने सर्विलांस की मदद से उसे पकड़ लिया। चर्चा है कि आरोपी अपने किसी साथी से तमंचा लेकर आया था। पुत्री को गोली मारने वाले पिता आरोपी अभिमन्यु मिश्रा के बारे में गांव में बताया गया कि वह अक्सर विवाद करता था। चार माह पूर्व ही परिवारीजनों से भूमि विवाद होने पर मारपीट की थी। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed