फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Reconciliation of the fresh ones coming out of the Imam's enclosures

Chitrakoot News: इमाम बाड़ों से निकले ताजियों का हुआ मिलाप

Sat, 29 Jul 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 29 Jul 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Reconciliation of the fresh ones coming out of the Imam's enclosures
चित्रकूट। शहीदाने कर्बला की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम की नवमीं को इमाम बाड़ों से ताजिया निकले जिनका मिलाप शहर के डाकघर के पास हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम शामिल हुए। वही एडीजी प्रयागराज भानु भाष्कर व एसपी वृंदा शुक्ला ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मुस्लिम बस्तियों में निरीक्षण किया।
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी गई। हिंदू मुस्लिमों का सौहार्द भी देखा गया। शुक्रवार को शहर के नत्थूशाह, हुसैनी व बरारी के इमाम बाड़े से ताजिया जुलूस निकाला। जो विभिन्न गलियों से गुजरते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के डाकखाना के पास पहुंचा। जहां पर ताजियों का मिलाप हुआ। यहां पर अकीकतमंदों का हुजूम रहा। मिलाफ की रस्म भी अदा की गई। जोर-जोर ढोल ताशे बजे, मिलाप के बाद ताजियों का जुलूस अलग-अलग रास्तों से होते हुए अपने इमाम बाड़े पहुंचे।कई जगह लंगर भी आयोजित किए गए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एडीजी प्रयागराज विवादित स्थान लक्ष्मणपुरी मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान व मुस्लिम उटारखाना, कजियाना मोहल्ले आदि का निरीक्षण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कई जगह हिंदु मुस्लिम सौहार्द का रूप देखने को मिला। जब ताजिये निकले तो कई हिंदुओं ने अपने घरों के सामने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को शरबत व नाश्ता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed