फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ravana is worshiped in the village Rapura

रैपुरा गांव में होती है रावण की पूजा

Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Mon, 10 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Ravana is worshiped in the village Rapura
रैपुरा गांव में हाइवे किनारे बनी रावण की मूर्ति। - फोटो : amarujala

अहंकारी रावण को धर्मनगरी के रैपुरा गांव में पूजा जाता है। यहां स्थाई रूप से रावण की मूर्ति भी स्थापित है। ग्रामीणों का मानना है कि यह क्षेत्र के लिए अपशगुन नहीं बल्कि वरदान से कम नहीं है। इस मूर्ति की स्थापना कब हुई थी, इसकी सही जानकारी ग्रामीणों को नहीं है। ग्रामीण इतना जरूर बताते हैं कि यह दशकों पुरानी है। इस गांव के एक दर्जन से अधिक लोग आइएएस व पीसीएस हैं।

विज्ञापन


देश के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार को रावण के पुतले को फूंककर दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। धर्मनगरी में भी जहां-जहां रामलीला का मंचन चल रहा है। वहां रावण के बडे़-बड़े पुतले तैयार करा लिए गए हैं लेकिन इसी क्षेत्र में एक ऐसा गांव रैपुरा है, जो इससे दूर है। हाइवे किनारे ही स्थाई रूप से बनी रावण की मूर्ति का हर साल ग्रामीण रंगरोगन कराकर पूजन करते हैं। इसे कतई अपशगुन नहीं माना जाता। सोमवार को ग्रामीणों ने पूरे उत्साह के साथ मूर्ति का रंगरोगन कराकर साफ सफाई कराई।    
विज्ञापन


गांव के महेंद्र प्रसाद सिंह और पूर्व प्रधान जगदीश पटेल ने बताया कि गांव के बच्चे सुबह स्कूल जाते समय कई बार तो वहीं खडे़े होकर इसेे निहारते हैं और फिर घर आकर अभिभावकों से रामायण के पाठ के हिसाब से सवाल जवाब भी करते हैं। बताया कि गांव में शिक्षा का स्तर काफी बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां के सीपी सिंह और अभिजीत सिंह आईएएस अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। तेज स्वरूप सिंह, राजस्वरूप सिंह, राम किशोर शुक्ला और यादवेंद्र शुक्ला पीसीएस अधिकारी हैं। इसके अलावा प्रहलाद सिंह (सीडीओ), प्रदीप पांडेय (बीडीओ), नाथूराम सिंह (रेंजर), डा. लक्ष्मी शिवा, डा. अखिलेश सिंह, डा. बलवीर सिंह, डा. अश्वनी कुमार, डा. संदीप कुमार, डा. आशा सिंह, डा. अनुतोष सिंह स्वास्थ्य विभाग के उच्च पदों पर कार्यरत हैं। ये लोग साल में एकाध बार जरूर गांव आते हैं। सभी की प्राथमिक शिक्षा इसी गांव में ही हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed