{"_id":"6a5d0ee6c892bdb5010e6ff7","slug":"ration-dealers-from-the-district-will-participate-in-the-siege-of-the-legislative-assembly-on-july-28-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-133886-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: 28 जुलाई को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे जिले के राशन विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: 28 जुलाई को विधानसभा घेराव में शामिल होंगे जिले के राशन विक्रेता
Sun, 19 Jul 2026 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन से संबद्ध कोटेदार संघ ने रविवार को एक बैठक की। इसमें 28 जुलाई को लखनऊ में विधानसभा घेराव और अगस्त में राशन वितरण बहिष्कार का आह्वान किया गया। बैठक रामलीला भवन में हुई। बाला प्रसाद ने कहा कि प्रदेशव्यापी आंदोलन में सभी कोटेदारों का पूरा सहयोग रहेगा। मंडल उपाध्यक्ष चंदा सोनी ने कोटेदारों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन के संघर्ष पर जोर दिया। उन्होंने सभी राशन विक्रेताओं से संगठन के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। संगठन को मजबूत करने के लिए नई जिला कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। इसमें रामगोपाल गुप्ता को कार्यकारी जिलाध्यक्ष और बाला प्रसाद को जिला संरक्षक मनोनीत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजाभैया द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन