फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ramghat was illuminated by 11 thousand lamps

चित्रकूटः 11 हजार दीयों से जगमग हुआ रामघाट

Thu, 26 Nov 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ramghat was illuminated by 11 thousand lamps
नगर पालिका के कार्यक्रम के दौरान दीयों से सजा रामघाट - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। धर्मनगरी में देवोत्थान पर्व के दूसरे दिन रामघाट में नगर पालिका परिषद चित्रकू ट धाम की तरफ से एक साथ 11 हजार दीये जलाए गए। इस दृश्य को देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। वहीं रामघाट में गंगा आरती का कार्यक्रम भी किया गया। तुलसी पीठ के जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने आरती का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

तुलसी विवाह महोत्सव कार्यक्रम को लेकर जिला मुख्यालय में पुरानी बाजार मेें बारात निकाली गई। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बुधवार को देवोत्थान एकादशी को आयोजित नगर पालिका का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

यही कार्यक्रम गुरुवार को मंदाकिनी नदी किनारे रामघाट पर हुआ। पर्यावरण संतुलन के लिए ज्यादा आवाज वाले पटाखे नहीं फोडे गए। पर्व के दूसरे दिन भी धर्मनगरी में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर पालिका चित्रकूट धाम की तरफ से रामघाट में जलाए गए 11 हजार दीयों से रामघाट रोशनी से जगमगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा विधायक मनीषा अनुरागी, डीएम शेषमणि पांडेय, एसपी अंकित मित्तल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के ग्राम प्रमुख चंद्रमोहन, दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन, अश्वनी कुमार अवस्थी व विपुल प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed