फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rambhushan received the Best Teacher Award

Chitrakoot News: रामभूषण को मिला द बेस्ट टीचर अवार्ड

Wed, 08 Oct 2025 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 08 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rambhushan received the Best Teacher Award
चित्रकूट। प्राथमिक विद्यालय देवल क्षेत्र पहाड़ी के शिक्षक राम भूषण पांडेय को द बेस्ट टीचर अवार्ड 2025 का पुरस्कार मिला है। उनकी इस सफलता पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने मंगलवार को उनके चित्रकूट लौटने पर बधाई दी है।
विज्ञापन

राजकीय संग्रहालय झांसी के सभागार में स्व. महेंद्र तिवारी फाउंडेशन झांसी द्वारा आयोजित द बेस्ट टीचर अवार्ड 2025 में देश भर के श्रेष्ठ 51 शिक्षकों को मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) राजू राणा ने सम्मानित किया गया। इसमें चित्रकूट से राम भूषण पांडेय प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय देवल क्षेत्र पहाड़ी चित्रकूट को भी पुरस्कार मिला। उन्होंने बताया कि इस पुरस्कार के लिए विद्यालय में किए गए नित नए नवाचार, आधुनिक सुविधाओं से युक्त सुसज्जित कक्षा, नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा में चयन, प्रदेश स्तर में खेलकूद प्रतियोगिताओं में बच्चों द्वारा प्रतिभागिता सुसज्जित प्रांगण का आंकलन किया जाता है।
विज्ञापन

इसी आंकलन में उनके स्कूल व उनका चयन किया गया है। इसके पूर्व पांच अक्तूबर 2025 को भी विश्व शिक्षक दिवस पर चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट बागपत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2025 में लगभग 25 राज्यों के 111 शिक्षकों को मुख्य अतिथि मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार कृष्ण पाल मलिक ने पुरस्कार दिया था। इसमें रामभूषण पांडेय का भी नाम शामिल रहा। मंगलवार को उनके लौटने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी व शिक्षकों ने फूल माला देकर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed