फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Ramayana festival will bring cultural revolution in Chitrakoot

Chitrakoot News: रामायण उत्सव चित्रकूट में आएगी सांस्कृतिक क्रांति

Sun, 19 Nov 2023 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ramayana festival will bring cultural revolution in Chitrakoot
चित्रकूट। अयोध्या शोध संस्थान संस्कृति विभाग के आयोजकत्व में रामायण उत्सव का शुभारंभ शनिवार को हुआ। जगदगुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय के अष्टावक्र सभागार में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री रामकेश निषाद, कुलपति प्रो शिशिर कुमार पांडेय, सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर वनवासी राम विषय पर आयोजित गोष्ठी में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि चित्रकूट भगवान राम की तपस्थली है। ऐसे में अन्य स्थानों की अपेक्षा इस स्थल का महत्व अधिक है। प्राचीन काल से यह ऋषियों मुनियों की भूमि रही है। रामायण उत्सव से चित्रकूट में सांस्कृतिक क्रांति भी आएगी। विशिष्ट अतिथि सांसद ने कहा कि इस देश को अंग्रेजों से उतना नुकसान नहीं हुआ जितना मुगलों ने सांस्कृतिक क्षति का प्रयास किया। भाजपा की डबल इंजन की सरकार से पूरे देश में सांस्कृतिक उत्सव का वातावरण बन गया है। पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश शुक्ल श्रीराम के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डाला। अयोध्या संस्थान के निर्देशक डा. लवकुश द्विवेदी ने आभार जताया।
विज्ञापन

इसके बाद कवि सम्मेलन रामार्चन के रूप में हुआ। जिसमें जय अवस्थी, पं. सुनील द्विवेदी आदि कवियों ने राम पर अपने स्वरचनाओं से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में दिव्यांग विद्यार्थियों की बनाई जा रही स्पॉट पेंटिंग जो राम वनगमन थीम पर है लोगों का मन मोह लिया। सांस्कृतिक संध्या का संयोजन डॉ. गोपाल कुमार मिश्रा ने किया। संगीत रामायण वनवासी राम के प्रसंग को शास्त्रीय संगीत की बंदिशें में अद्भुत प्रस्तुति श्रोताओं के विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed