फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rama appeared girlfriend running Bhaye

चल चल सखी राम जी प्रकट भये

Sat, 28 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Sat, 28 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
Rama appeared girlfriend running Bhaye

रामनवमी पर तीर्थक्षेत्र राममय हो गया। तुलसी पीठ में

विज्ञापन
जगद्गुरु रामभद्राचार्य की उपस्थिति में राम जन्मोत्सव मना। उधर, देवी मंदिरों में भी आस्थावानों ने व्रत पारायण किया और कन्या भोज किया।

भरत मंदिर, रामजानकी मंदिर, आमोद वन, रघुवीर मंदिर, जनक मिलाप मंदिर, कामतानाथ प्रमुख द्वार आदि में रामनवमी की धूम रही। प्रभु श्रीराम के जयकारे पूरे दिन लगते रहे। दोपहर बारह बजते ही घंटा घड़ियाल के साथ भय प्रकट कृपाला, दीनदयाला कौशिल्या हितकारी... के गायन से तीर्थक्षेत्र गूंज उठा।

उधर, मंदाकिनी तट पर निर्मोही अखाड़ा से शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर यज्ञोपवीत संस्कार भी हुआ। भरत मंदिर में एकल विद्यालय की चित्रकूट शाखा ने शोभायात्रा निकाली। कर्वी में धुस मैदान में रामलीला मैदान से पटेल तिराहे और वापस धुस मैदान तक शोभायात्रा निकाली गई।
संयोजन श्याम गुप्ता, विजय मिश्रा, वसंत राव गोरे आदि रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने किया। इस मौके पर सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जयविजय सिंह, पंकज अग्रवाल, डॉ. रणवीर सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश खरे, अंकित केशरवानी, शानू गुप्ता, शेषू जायसवाल आदि मौजूद रहे। इसमें रामजन्मोत्सव समिति एवं झंडा समिति के महेश सिंह का भी सहयोग रहा।

शंकर बाजार में सात दिवसीय प्रज्ञापुराण कथा का समापन नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ से हुआ। साथ ही गायत्री शक्तिपीठ चित्रकूट और गुप्ता दाल मिल में चल रहे नौ दिवसीय गायत्री जप अनुष्ठान का भी समापन हो गया। गायत्री महिला मंडल ने सामूहिक प्रसाद भंडारे का आयोजन किया। डॉ. रामनारायण त्रिपाठी ने कहा कि वे संकल्प लें कि धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए अपना पुरुषार्थ लगाएंगे।  


तुलसी पीठ में जगद्गुरु रामभद्राचार्य की उपस्थिति में श्रद्धालुओं का जोश देखते बना। जैसे ही रामजन्म हुआ, बधाइयां गाई जाने लगीं। आस्थावान मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने गाया, बधाई हो बधाई, जन्मदिन की तुमको..., चल चल सखी रामजी प्रकट भये।

पहाड़ी के बालक शत्रुघ्न सिंह के भजन धन्य धन्य नगरी अयोध्या, धन्य सरयू नदी से लोगों को मोहा। दिल्ली से आईं नंदिनी त्रिपाठी के भजन मैं तो गाऊंगी बधाई झूम झूम के आज मेरे राघव का जन्मदिन आयो पर लोग भाव विभोर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed