फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Rally taken out and made aware by taking oath

रैली निकाली व शपथ दिलाकर किया जागरूक

Sun, 03 Apr 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out and made aware by taking oath
चित्रकूट। संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत करते हुए सांसद आरके सिंह पटेल ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनों घरों, मोहल्लों व गांवों के आसपास साफ-सफाई रखें। नगर पालिका के पास आयोजित कार्यक्रम में संचारी रोग नियंत्रण के लिए लोगों को शपथ भी दिलाई गई। इसके अलावा रैली निकालकर भी लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि अभियान में जन सहभागिता जरूरी है, तभी न सिर्फ जिले बल्कि देश व प्रदेश से बीमारियों को समाप्त किया जा सकता है। सीएमओ डा. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि अभियान का शुभारंभ रैली निकालकर किया गया।
विज्ञापन

जागरुकता के उद्देश्य से जिले में गोष्ठी, परिचर्चा और प्रतियोगिताएं भी हुईं। अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान वेक्टर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार, टीबी, कोविड आदि लक्षणों वाले मरीजों के बारे में घर-घर जाकर जानकारी की जाएगी। लक्षण मिलने पर मरीज को अस्पताल भेजा जाएगा। इसके अलावा 12 साल से अधिक आयु के किशोरों का टीकाकरण भी कराया जाएगा।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा नेता पंकज अग्रवाल, रवि त्रिपाठी, संचारी रोग के नोडल अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संतोष कुमार, डा. आरके चौरिहा, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, डीपीएम आरके करवरिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी बीएल गुप्ता, संतोष श्रीवास्तव, अरुण कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed