{"_id":"cf786a539d99f5ab7df93d2cefc5d309","slug":"raja-yadav-gang-of-police-encounter-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजा यादव गैंग से हुई पुलिस की मुठभेड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजा यादव गैंग से हुई पुलिस की मुठभेड़
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Mon, 15 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों की तलाश में जंगल पहुंची पुलिस टीम की दुगवां पहाड़ के पास राजा यादव गैंग से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस बीच पुलिस ने एक बदमाश को बंदूक व पांच कारतूस के साथ धर दबोचा। बाकी पांच सदस्य भागने में सफल रहे।
मुखबिर से सूचना मिली कि दुगवां पहाड़ के पास राजा यादव गैंग डेरा डाले हुए है। कोतवाल रनवीर सिंह, भरतकूप चौकी प्रभारी सुजीत कुमार शनिवार रात पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी करने के बाद ललकारा। इस पर बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इस दौरान दुगवां निवासी देवराज यादव को देशी बंदूक और पांच कारतूस के साथ धर दबोचा। जबकि गैंग का सरगना राजा यादव अपने पांच साथियों के साथ भाग निकला।