फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   raised question about lekhpal survey

लेखपालों के सर्वे पर उठाए सवाल

Fri, 20 Mar 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Fri, 20 Mar 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन

बुंदेलखंड विकास समिति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। इसमें लेखपालों द्वारा गांवों में किए जा रहे नुकसान के सर्वे पर सवालिया निशान लगाया गया है।

विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 22 मार्च को सुबह 11 बजे से गोड़ा मोड़ मड़ैयन में किसान पंचायत का आयोजन होगा। जिसमें रुखमा खुर्द न्याय पंचायत के किसान शामिल होंगे। इसमें आने वाली शिकायतों और समस्याओं को कलेक्ट्रेट में होने वाले किसान दिवस के मौके पर प्रशासन को सौंपा जाएगा और निराकरण कराया जाएगा। 25 मार्च को एसडीएम कार्यालय पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में बुद्धा त्रिपाठी, अजीत पटेल, आचारी बाबा, बीएम पटेल, राजेंद्र पटेल, बीपी पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
उधर उप्र उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ मंडल महामंत्री और बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद मिश्रा ने केंद्र और राज्य सरकारों से किसानों को ज्यादा से ज्यादा मुआवजा देने की मांग की है। कहा कि बुंदेलखंड के लिए विशेष राहत पैकेज भी दिया जाए। युवा समाजसेवी वीपी पटेल ने भी ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से तबाह किसानों की कर्ज माफी की मांग कृषि आयुक्त से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हाेंने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह से अनुरोध किया है कि वे लेखपालों से पूरी जिम्मेदारी से काम करने को कहें। वहीं रैपुरवा गांव के नत्थू पटेल, सीताराम यादव, तिलक यादव, रामकिशोर पटेल, दिनेश पटेल, जागेश्वर दुबे, भैरव प्रसाद, कमलेश पटेल ने डीएम को पत्र भेजकर अरहर की फसल पूरी तरह से चौपट होने की बात कही है। कहा कि लेखपाल भी संतोषजनक कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। शिवरामपुर और आसपास के किसानों ने भी प्रशासन से मुआवजे का सही आकलन कराने की गुहार की है। किसान मुन्ना यादव ने बताया कि उसके खेत की गेहूं और चना की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है।


किसानों के लिए सीएम चिंतित
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अनुज सिंह यादव ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हर वर्ग का हितैषी बताया है। अनुज ने बताया कि अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से परेशान किसानों के लिए सीएम चिंतित हैं और तहसीलवार फसलों, जन हानि, पशु हानि संबंधी सूचनाएं शासन को भेजने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed