फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Railway crossing closed for 35 minutes; hundreds of vehicles stranded

Chitrakoot News: 35 मिनट बंद रहा रेलवे गेट, सैकड़ों वाहन फंसे

Sun, 11 Oct 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing closed for 35 minutes; hundreds of vehicles stranded
फोटो 10 सीकेटीपी 21 रेलवे फाटक पर खड़ी ट्रेन।संवाद
-अधिकारियों की नोकझोंक का वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानिकपुर (चित्रकूट)। प्रयागराज-सतना रेलखंड के गेट नंबर 403 पर शनिवार सुबह 35 मिनट तक फाटक बंद रहने से आवागमन ठप हो गया। सुबह 8:40 से 9:15 बजे तक दोनों ओर दोपहिया-चारपहिया वाहनों की लंबी कतार लग गई। तेज धूप में सैकड़ों लोग फंसे रहे। इसी दौरान रेल पथ पर तकनीकी खराबी को लेकर अधिकारियों में तीखी नोकझोंक का वीडियो भी प्रसारित हुआ। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
गेटमैन ने बताया कि ट्रेन की चेन पुलिंग के कारण परिचालन में देरी हुई। इसी दौरान डाउन लाइन में गेट के सामने पटरी की तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने को लेकर रेलवे सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों के बीच बहस हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार 11016 सहरसा-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस के गुजरने के बाद ही फाटक खुला, तब जाकर आवागमन बहाल हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राजकुमार, भरत लाल, महेश ने बताया कि 35 मिनट तक गेट बंद रहने से वे समय पर मुख्यालय नहीं पहुंच सके। कहना है कि फाटक बंद होने पर रोज लंबा जाम लगता है। उन्होंने रेलवे से वैकल्पिक व्यवस्था और समय पर फाटक खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed