फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   raashtrapati par abhadr tippanee karane mein riport darj

राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने में रिपोर्ट दर्ज

Thu, 30 Jul 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
raashtrapati par abhadr tippanee karane mein riport darj
चित्रकूट। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोग सक्रिय हैं। बृहस्पतिवार को इस कार्यक्रम को राष्ट्रपति से कराने को लेकर टिप्पणी की गई है। इसकी जानकारी पर भाजपा नेता ने टिप्पणी करने वाले पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने बताया कि फेसबुक पर एक युवक ने लिखा कि आखिर मंदिर का उद्घाटन और शिलापूजन महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से कराने में क्या हर्ज था? इस टिप्पणी के बाद मनोज वर्मा ने राष्ट्रपति और आरएसएस को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। पूरे मामले की जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे को दी गई। बृहस्पतिवार को मनोज वर्मा के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कोतवाल पंकज पांडेय ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मनोज वर्मा की तलाश की जा रही है। आईटी टीम लगी है। यह भी संभव है कि किसी युवक ने फर्जी आईडी बनाकर यह काम किया हो। जानकारी के बाद असली आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed