फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Protest by the heads when the plans are not implemented

Chitrakoot News: योजनाओं पर अमल न होने पर प्रधानों का प्रदर्शन

Sun, 02 Jun 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Protest by the heads when the plans are not implemented
चित्रकूट। मुख्यमंत्री की घोषित योजनाओं पर अमल न किये जाने से नाराज प्रधान संघ ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। सीएम को संबोधित आठ सूत्री ज्ञापन अपर एसडीएम को सौंपा। इसमें राज्य वित्त आयोग व प्रशासनिक सुधार आयोग की समस्त प्रमुख सिफारिशों को प्रदेश में लागू करने के साथ ही प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस जारी करने में प्राथमिकता देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

शनिवार को प्रधान संघ जिलाध्यक्ष सुनील शुक्ला के नेतृत्व में कई प्रधान कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद एडीएम न्यायिक राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि 15 दिसंबर 2021 को प्रदेश भर के प्रधानों को डिफेंस एक्सपो मैदान लखनऊ में आमंत्रित कर मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की थीं। जिन पर अमल नहीं किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों को प्रयोगशाला बनाते हुए नित नए शासनादेश जारी कर विकास कार्यों में अवरोध पैदा किया जा रहा है। इसे लेकर प्रतिनिधियों में सरकार के प्रति असंतोष बढ़ रहा है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष कर्वी विष्णुकांत पांडेय, गोविंद निषाद, प्रदीप सिंह, कमल यादव, लवलेश निषाद व यूसुफ अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed