फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Proposal to open Jan Aushadhi Center with the help of DCF

Chitrakoot News: डीसीएफ के सहयोग से जनऔषधि केंद्र खोलने का प्रस्ताव

Fri, 24 Nov 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Fri, 24 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Proposal to open Jan Aushadhi Center with the help of DCF
चित्रकूट। जिला सहकारी फेडरेशन बोर्ड की बैठक डीसीएफ कार्यालय में हुई। इस दौरान विभिन्न प्रस्ताव आए। प्रमुख रूप से क्षेत्र में जन औषधि केंद्र खोलने तथा इफको से विभिन्न उत्पाद बिक्री केंद्र जिले में शुरू किए जाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को बैठक में सरकारी सहायता से वंचित शिक्षा संस्थानों के उन्नयन के लिए सहायता उपलब्ध कराने के लिए विचार किया गया। डीसीएफ के अन्य खाद एवं पशु आहर केंद्र स्थापना की जरूरत पर डायरेक्टर ने विचार रखें। डीसीएफ अध्यक्ष योगेश जैन ने सचिव राजेश मिश्रा से पिछले वर्ष के आय व्यय का लेखा जोखा चार्टर्ड अकाउंट से ऑडिट कराकर अगली बैठक में रखने के लिए कहा है। उपाध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने इफको के जारी किए गए शेयर भी डीसीएफ की ओर से लिए जाने की बात रखी।
विज्ञापन

नए कार्यालय भवन के लिए प्रस्तावना पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं डायरेक्टर राजकुमार मिश्रा ने कहा। राजापुर के अनूप मिश्र ने राजापुर में खाद की सुविधा बनाए जाने के लिए कहा है। डायरेक्टर सुधांशुधर ने नियमित रूप से सभी सदस्यों को सूचना प्रदान करने की बात कही। इस पर डीसीएफ अध्यक्ष योगेश जैन ने कहा कि सभी प्रस्ताव महत्वपूर्ण हैं। जिनको जल्द ही पूर्ण किए जाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed