फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Promote animal husbandry with farming

खेती के साथ पशुपालन को बढ़ावा दें

Wed, 06 Jan 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो, अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 06 Jan 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Promote animal husbandry with farming

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने

विज्ञापन
बुधवार को दीनदयाल शोध संस्थान द्वारा संचालित तुलसी विज्ञान केंद्र गनीवां का अवलोकन किया।


उन्होंने फसल की खराब स्थिति पर चिंता जाहिर की। कहा कि किसानों को खेती के साथ- साथ पशुपालन पर भी जोर देना चाहिए। राज्य मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में बकरी पालन व्यवसाय को बढ़ावा दिया जाना चाहिए।


साथ ही पशुओं के आहार के लिए पौष्टिक चारा सहजन का रोपण करके हरा चारा उगाया जाए। यह कम पानी की स्थिति में ही पैदा हो सकता है।


युवाओं को रोजगार देने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम की इकाई स्थापित करके उन्हें प्रशिक्षित करने के क्षेत्र में कार्य करने की बात कही। लघु एंव कुटीर उद्योगों की स्थापना करके आय सर्जन की व्यवस्था करने की बात कही गयी। इस दौरान मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र में मछली पालन इकाई का भ्रमण किया।


 कहा कि इस क्षेत्र में मत्स्य पालन कर कम अवधि एंव कम आहार में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। राज्य मंत्री ने सभी प्रकल्पों व इकाईयों का अवलोकन किया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यक्रम समन्वयक डा. नरेंद्र सिंह सहित सभी वैज्ञानिक और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed