फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Progress of Ayushman Bharat slow

आयुष्मान भारत कार्यक्रम की प्रगति संतोषजनक नहीं

Sun, 14 Nov 2021 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Progress of Ayushman Bharat slow
चित्रकूट। जिले में आयुष्मान भारत की प्रगति धीमी होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. भूपेश द्विवेदी से कहा कि जो योजना का उद्देश्य है उसी के अनुसार अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए। उन्होंने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 22 नवंबर से 7 दिसंबर तक चलाया जाना है। जिसका माइक्रो प्लान तैयार कराएं। कोविड-19 के दौरान जिन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अच्छा कार्य किया है उन्हें सम्मानित भी कराया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed