फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   priyanka gandhi will visit chitrakoot today will interact with women at ramghat

Priyanka Gandhi : चित्रकूट में मंदाकिनी तट पर सजा प्रियंका का दरबार: जलाभिषेक के बाद करेंगी संवाद, साधु-संतों का लेंगी आशीर्वाद

Wed, 17 Nov 2021 12:53 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 17 Nov 2021 12:53 AM IST
सार

दोपहर लगभग एक बजे प्रियंका गांधी प्रयागराज के रास्ते चित्रकूट पहुंचेंगी। डेढ़ बजे भगवान मत्स्यगजेंद्र नाथ स्वामी का जलाभिषेक फिर मंदाकिनी किनारे मंच से महिलाओं के साथ संवाद होगा। तीन बजे भगवान कामदनाथ मंदिर जाकर पूजन करेंगी।

विज्ञापन
priyanka gandhi will visit chitrakoot today will interact with women at ramghat
प्रियंका गांधी, चित्रकूट - फोटो : amar ujala

विस्तार

धर्मनगरी से आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने की कोशिश करेंगी। नौका मंच से वे संबोधन कर सकतीं हैं। स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम है। उनकी सुरक्षा के लिए धर्मनगरी में एसपीजी ने डेरा जमा लिया है।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारियों से वार्ता कर मंदाकिनी नदी की गहराई और दोनो ओर के घाट की ओर सुरक्षा को लेकर पूर्वाभ्यास भी किया है।  मंगलवार को चित्रकूट मप्र के कांग्रेस विधायक नीलांशू चतुर्वेदी व कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय ने बताया कि यह पहली बार होगा कि नाव पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संबोधन करेंगी। हालांकि यह कार्यक्रम अभी तय नहीं है इसके लिए सुरक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर को लगभग एक बजे राष्ट्रीय महासचिव प्रयागराज के रास्ते चित्रकूट पहुंचेंगी। डेढ़ बजे भगवान मत्स्यगजेंद्र नाथ स्वामी का जलाभिषेक फिर मंदाकिनी किनारे मंच से महिलाओं के साथ संवाद होगा। तीन बजे भगवान कामदनाथ मंदिर जाकर पूजन करेंगी। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र व मंच स्थल से लेकर मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भीड़ जुटाने में लगे पदाधिकारी
कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मंदाकिनी तट पर मंच से लेकर पंडाल के इंतजाम को कराते रहे वहीं चित्रकूट की जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय लगातार गांव गांव जाकर महिलाओं को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए प्रेरित करती दिखीं। वहीं अन्य कुछ प्रमुख पदाधिकारी पंडाल तक झांकने नहीं आए।  


प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे चित्रकूट
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू मंगलवार की देर शाम को चित्रकूट पहुंच गये हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल से लेकर अन्य स्थानों पर तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों को लेकर जिले के कई पदाधिकारियों की उदासीनता मिलने पर फटकार भी लगाई। संभावना है कि बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश के मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी चित्रकूट पहुंचेंगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed