फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Priyanka Gandhi will communicate after Jalabhishek

मंदाकिनी तट पर सज रहा प्रियंका गांधी का मंच, नौका से महिलाओं से होगा संवाद

Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi will communicate after Jalabhishek
चित्रकूट/खोही। धर्मनगरी से आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी जनता का दिल जीतने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन

नौका मंच से संबोधन कर सकतीं हैं। स्वामी मत्स्यगजेंद्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक का कार्यक्रम है। उनकी सुरक्षा के लिए धर्मनगरी में एसपीजी ने डेरा जमा लिया है। मंदिर के पुजारियों से वार्ता कर मंदाकिनी नदी की गहराई और दोनो ओर के घाट की ओर सुरक्षा को लेकर पूर्वाभ्यास भी किया है।
मंगलवार को चित्रकूट मप्र के कांग्रेस विधायक नीलांशू चतुर्वेदी व कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय ने बताया कि यह पहली बार होगा कि नाव पर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी संबोधन करेंगी। हालांकि यह कार्यक्रम अभी तय नहीं है इसके लिए सुरक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार है। बुधवार की दोपहर को लगभग एक बजे राष्ट्रीय महासचिव प्रयागराज के रास्ते चित्रकूट पहुंचेंगी। डेढ़ बजे भगवान मत्स्यगजेंद्र नाथ स्वामी का जलाभिषेक फिर मंदाकिनी किनारे मंच से महिलाओं के साथ संवाद होगा। तीन बजे भगवान कामदनाथ मंदिर जाकर पूजन करेंगी। सतना एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र व मंच स्थल से लेकर मंदिर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था तैनात रहेगी।
विज्ञापन

-
भीड़ जुटाने में लगे पदाधिकारी
चित्रकूट/खोही। कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने मंदाकिनी तट पर मंच से लेकर पंडाल के इंतजाम को कराते रहे वहीं चित्रकूट की जिला उपाध्यक्ष रंजना बरातीलाल पांडेय लगातार गांव गांव जाकर महिलाओं को कार्यक्रम में पहुंचने के लिए प्रेरित करती दिखीं। वहीं अन्य कुछ प्रमुख पदाधिकारी पंडाल तक झांकने नहीं आए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे चित्रकूट
चित्रकूट। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू मंगलवार की देर शाम को चित्रकूट पहुंच गये हैं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल से लेकर अन्य स्थानों पर तैयारियों का जायजा लिया। तैयारियों को लेकर जिले के कई पदाधिकारियों की उदासीनता मिलने पर फटकार भी लगाई। संभावना है कि बुधवार की सुबह छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश के मीडिया प्रभारी नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी चित्रकूट पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed