फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Private bus filled with devotees overturns, 15 injured

Chitrakoot News: श्रद्धालुओं से भरी निजी बस पलटी, 15 घायल

Sat, 11 Nov 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 11 Nov 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Private bus filled with devotees overturns, 15 injured
चित्रकूट। मध्य प्रदेश क्षेत्र के खनिहा धाना शिवपुरी से प्रयागराज जा रही श्रद्धालुओं से भरी निजी बस अनियंत्रित होकरपलट गई। हादसे में बस सवार 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश क्षेत्र के खनिहा धाना शिवपुरी से प्राइवेट बस श्रद्धालुओं को लेकर प्रयागराज दर्शन कराने जा रही थी। शुक्रवार की सुबह जैसे ही बस रैपुरा थाना क्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित रामाकोल गांव के पास पहुंची तो सामने से आई दूसरी बस को साइड देने में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ लोगों ने चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की बात बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश क्षेत्र के शिवपुरी जिले के थाना मायापुर जनकरपुर निवासी रामकली (55), मिथलेश (30), लोहन थाना रमयापुर निवासी रामचरन (60), गोरइया मायापुर निवासी हल्लू (55), देवचंद्र (30), कल्ला (21), धनिया (50), बकतर अशोकनगर निवासी ममता (36), दीपा पटेल (23), धर्मेंद्र यादव (24), तेरई थाना मायापुर निवासी जोगेंद्र यादव, गुना निवासी रामदुलारी (45), राजेंद्र (45), सुखवती (35) आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed