{"_id":"5ddd314a8ebc3e54bb6a4066","slug":"prison-not-built-for-cattle-in-bundelkhand-region-chitrakutt-news-knp528248390","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड क्षेत्र में गोशाला नही मवेशियों के लिए बनी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड क्षेत्र में गोशाला नही मवेशियों के लिए बनी जेल
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत पहाड़ी विकास खंड अंतर्गत नांदी गांव स्थित हनुमानजी आश्रम स्थल पर हुई। जिसमें किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में गोशाला नही गायों की जेल बनाई गई है। इससे किसानों पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्र के किसानों के बैंक खाते से रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद जांच में हीलाहवाली की जा रही है।
मंगलवार नांदी गांव में हुई किसान महापंचायत हुई। जिसमेें यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा प्रदेश में बुंदेलखंड में गोशाला नहीं गायों की जेल बनाई जा रही है। पूरे बुंदेलख्ंाड क्षेत्र में प्रत्येक दिन गायों की मौत हो रही है। कहा कि बुंदेलखंड में गायों से हो रहे नुकसान को फसल बीमा से जोड़ा जाए। बुंदेलखंड के किसानों का राजस्व संहिता के अनुसार लघु सीमांत के दायरे को बढ़ाया जाए। किसानों के उत्पादन का समर्थन मूल्य पर आधारित खरीद की व्यवस्था की जाए। प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह ने कहा कि किसान अपने अपने इरादे मजबूत कर ले। किसानों की समस्या के निराकरण के लिए संघर्ष करे। सिंचाई विभाग की लापरवाही के कारण नहरों में कभी भी टेल तक पानी नहीं पहुंचता। 60 वर्ष की आयु के बाद किसानों को पेंशन दी जाए। प्रधानमंत्री सम्मान निधि में किसानों को वार्षिक दस हजार रुपये दिए जाए, बुंदेलखंड क्षेत्र के किसानों की समस्या सुनकर उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री को बतायी जाएगी। 21 दिसंबर को किसान हल क्रांति आंदोलन जिले के कलक्ट्रेट परिसर में किया जाएगा। जिसमें किसान बैलगाड़ी व हल लेकर पहुंचें। इस मौक पर राष्ट्रीय सचिव राज्यपाल शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महामंत्री अरुण कुमार पांडेय, जिला उपाध्यक्ष उदयनारायण सिंह,तहसील अध्यक्ष शिवदयाल बघेल, शैलेंद्र सिंह,मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ब्लाक अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, ओम नारायण गर्ग,बद्री विशाल तिवारी, महेंद्र प्रताप, करन सिंह सीएल सिंह आदि मौजूद रहे।
ग्राहक सेवा से रुपये निकालने का मामला उठाया
चित्रकूट। किसान महापंचायत में पहाड़ी कस्बे में स्थित इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा से किसानों के रुपये निकाले जाने के मामले में पीड़ित किसानों ने महापंचायत में किसान नेताओं से शिकायत किया। जिस पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने पड़ित किसानों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से मिलक र इस मामले में कार्रवाई कराई जाएगी।