फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Precious lands are being taken by giving five kilograms of grain to farmers: Tikait

पांच किलो अनाज किसानों को देकर ली जा रही कीमती जमीनें : टिकैत

Fri, 11 Jul 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Precious lands are being taken by giving five kilograms of grain to farmers: Tikait
पदाधिकारियों से बातचीत करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत - फोटो : संवाद
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कांवड़ यात्रा पर प्रदेश सरकार द्वारा होटलों के नामकरण करने पर तंज कसा। किसानों से ली जा रही जमीनों व बिजली के निजीकरण सहित गोशालाओंं में मवेशियों को नहीं रखने पर सरकार की आलाेचना की। आरोप लगाया कि लिक्विड नैनो खाद जबरन दी जा रही है। इसकी जांच करानी चाहिए, जबकि यह खाद किसानों के लिए लाभदायक नहीं है।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर के कृषि भवन पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता टिकैत ने पदाधिकारियों से बातचीत की। कहा कि सरकार जाति पूछने से परहेज कर रही है जबकि जिन होटलों में नानवेज मिल रहा है, उनका चिह्नांकन कर रही है। कांवड़ यात्रा के नाम पर होटल मालिक का नाम लिखने की बात कही जा रही है, जबकि हिंदू समाज के सवर्ण समाज के जो लोग गोश्त खाने जाते हैं। उनको सरकार चिह्नित नहीं कर रही है। कई हिंदू मुसलमानों के यहां त्योहारों पर गोश्त खाने जाते हैं।
विज्ञापन

कहा कि गोश्त बेचने वाले होटल मालिक को परेशान नहीं करना चाहिए। जिन होटलों में गोश्त मिलता है, वहां पर लाल रंग से लिखना चाहिए। जहां पर गोश्त नहीं मिलता है, वहां पर हरे रंग से इसकी जानकारी देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों को पांच किलो अनाज देकर उनसे जमीन छीनने का कार्य कर रही है। यह कार्य बुंदेलखंड में भी शुरू हो गया है। किसानों को कंगाल बनाने की रणनीति पर सरकारें जुटी है। जहां-जहां विपक्षी सरकार है। वह भी इस कार्य में शामिल है। उदाहरण लेते हुए कहा कि कर्नाटक व पंजाब में भी यही खेल-खेला जा रहा है। इसका सरकार विरोध कर रही है।
सरकार ने एमएसपी लागू नहीं किया है। सस्ते दाम पर व्यापारी किसानों से अनाज लेता है। अधिक दाम पर बेचता है। किसानों को दी जा रही नैनो खाद किसी काम की नहीं है। जबकि सरकार जबरन किसानों को नैनो खाद दे रही है। यूरिया व डीएपी खाद किसानों को समय से नहीं मिल रही है। अन्ना मवेशी की समस्या बढ़ती जा रही है। गोशालाओं में अन्ना मवेशी नहीं रखे जा रहे है। समायोजन के नाम पर बंद किए जा रहे स्कूलों पर सरकार की आलोचना की। कहा इससे बेरोजगारी बढे़गी।


उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के संगठन को मजबूत करने के लिए किसानों को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। चित्रकूट जिले में भी जमीन खरीद कर संघ का कार्यालय खोलकर किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रयागराज की ओर से आते समय मऊ में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उन्होंने सरकार पटेल की मूर्ति में माल्यार्पण भी किया। यूनियन के युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह, ब्लाक अध्यक्ष नरेश सिंह तीरथ, कमलेश सिंह, शिव सिंह, श्रीकेशन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed