फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Praying for peace and offering Eid prayers

Chitrakoot News: अमन-चैन की दुआ कर अदा की ईद की नमाज

Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Praying for peace and offering Eid prayers
चित्रकूट। ईद पर मुस्लिमों ने शहर के ईदगाह के मैदान में नमाज अदा कर देश की अखंडता व अमन-चैन की दुआ मांगी गई। एक दूसरे को ईद की बधाई दी। अन्य मस्जिदों भी नमाज अदा की गई। बच्चों से लेकर परिवार के अन्य सदस्यों में ईद पर्व को लेकर खुशी देखी गई। घर-घर जाकर भी एक दूसरे को ईद की बधाई दी। शाम को घरों में पकवान बनाए गए। सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह 8 बजे शहर के ईदगाह के मैदान में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। शहर के जामा, कजियाना, गौसिया व नूरानी मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई। मुस्लिमों ने एक दूसरे को ईद की बधाई दी। बच्चे, महिलाएं युवक नए-नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे को ईद की बधाई देते रहे। वहीं कई मुस्लिम परिवार ने गरीबों के घर अनाज व खाने पीने की वस्तु सहित कपड़े भी दान किए। इस बार ईद के पर्व को लेकर अधिक उत्साह मुस्लिम परिवारों में देखा गया। घर-घर जाकर एक दूसरे से मिले। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्लिम बस्तियों में पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर एडीएम कुंवर बहादुर सिंह, एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, ईओ लालजी यादव, कोतवाली प्रभारी गुलाब त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed