{"_id":"65a8244a8d280f1fc40d36a4","slug":"prayagraj-won-subhash-challenge-cup-chitrakutt-news-c-215-1-sknp1043-4392-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: प्रयागराज ने जीता सुभाष चैलेंज कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: प्रयागराज ने जीता सुभाष चैलेंज कप
Thu, 18 Jan 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जन्म स्मृति पर हुए सुभाष चैलेंज कप पर प्रयागराज ने कब्जा कर लिया। इस कि्रकेट मैच में रायबरेली की टीम हार गई।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि डीएम अभिषेक आनंद व विशिष्ट अतिथि डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अपर एसडीएम न्यायिक मो. जाशीन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराया। टॉस जीत कर पहले रायबरेली ने गेंदबाजी का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज ने निर्धारित 25 ओवर में 10 विकेट खोकर 218 रन बनाए। बल्लेबाज विराट ने 42, अनुज ने 62 रन का योगदान दिया। गेंदबाज आदर्श ने 3, अतुल ने 2 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रायबरेली के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। 22.5 ओवर में 155 रन पर आलआउट हो गई। गेंदबाज विराट ने 3, वैभव ने 2 विकेट झटके।
विज्ञापन
विजेता टीम प्रयागराज को 1 लाख 20 हजार व उप विजेता रायबरेली को 60 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया। मैच के अंपायर प्रेम नारायण और हैदर जहान, स्कोरर विजय, सौरभ नाहर रहे। मैच में समसुद्दीन, लोकेश सिंह, राकेश मिश्रा, कमलेश परिहार, रामचंद्र कुरील, आनंद, ऋषि यादव, करन पटेल, रानू, हिमांशु, अनुराग आदि का सराहनीय योगदान रहा।