फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Pollution,Up Board,MP,judge,river

मंदाकिनी को बचाने आगे आए जज

Sat, 20 Mar 2021 09:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 09:43 PM IST
विज्ञापन
Pollution,Up Board,MP,judge,river
फोटो-12- रामघाट पर मंदाकिनी नदी के प्रदुषण को कम करने के लिए योजना पर चर्चा करते चित्रकूट व सतना जिल? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/खोही। मंदाकिनी नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर अब जजों ने भी गहरी चिंता जताई है। रविवार को होने वाले विधिक सेवा शिविर आयोजन की पूर्व संध्या पर चित्रकूट व सतना जिले के कई जज और अधिकारी रामघाट पहुंचे। जजों ने महंतों, संतों, नाविकों, पुजारियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इसमें मंदाकिनी नदी को गंदगी से बचाने के लिए जागरूक किया। बताते चलें कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यंाग विवि के परिसर में विधिक सेवा का शिविर आयोजित होगा।
विज्ञापन

रामघाट में भ्रमण के बाद बैठक में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारीगण मौजूद रहे । जिनमें मप्र विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गिरि बाला, चित्रकूट यूपी के विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य सचिव अशोक कुमार, डीके सिंह,अरविंद श्रीवास्तव, भागीरथी प्रसाद, एसडीएम राम प्रकाश वर्मा, न्याय विभाग के कर्मचारी धीरेंद्र शर्मा, अशोक सिंह, समाजसेवी अरुण गुप्ता के अलावा सभी मंदिरों के महंत भी मौजूद रहे। उधर, सरैंया में अधिवक्ता ह्यूमन राइट्स लीगल नेटवर्क के जिला संयोजक आरपी मिश्र ने पैरा लीगल वालंटियर प्रभाकर प्रसाद पांडेय व आशुतोष त्रिपाठी के साथ शनिवार को मालिन टंकी के पास रक्तदान शिविर आयोजित किया। जिला संयोजक ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान हैं। इसलिए रक्तदान करके यज्ञ में पुण्य लाभ कमाएं।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed