फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   political

जिस ओर होगा पलडा भारी, उसी ओर लुढ़कने की तैयारी

Sun, 09 May 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
political
चित्रकूट। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। सपा, बसपा और भाजपा अपनी-अपनी गणित लगा रहे हैं। जीते सदस्यों की निगाहें पार्टियों पर लगी हुईं हैैं। जिसका पलड़ा भारी दिखा,उसी ओर लुढ़कने के लिए कई तैयार भी है। वहीं कुछ सदस्य अपने को अध्यक्ष पद का दावेदार मान चुप्पी साधे बैठे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत के कुल 17 सदस्य हैं। जिसमें सपा के पास छह बसपा के पास छह व भाजपा के पास चार सदस्य हैं। तीनों पार्टी अपना अध्यक्ष बनाने का दावा कर रही हैं। जिसके लिए जीते हुए जिला पंचायत के सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। जबकि प्रत्याशी अभी रुख देख रहे है कि कौन सी पार्टी का अध्यक्ष बन सकता है।
विज्ञापन

इस संबंध में रविवार को कुछ जीते सदस्यों से बातचीत हुई तो उनका कहना है कि अभी तो कुछ समझ में नहीं आ रहा कि कौन जिला पंचायत के अध्यक्ष पद पद पर काबिज होगा। जब चुनाव की तारीख नजदीक आ जायेगी तभी कोई निर्णय लिया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी किसे अध्यक्ष बनाने के लिए चुनतेे हैं। उसी दौरान वह निर्णय लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुमत के लिए नौ का समर्थन जरूरी
चित्रकूट। जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए किसी को भी नौ सदस्यों का समर्थन होना जरूरी है। इस नौ के जादुई आंकडे़ तक फिलहाल तो कोई नहीं दिख रहा है लेकिन भाजपा सपा व बसपा का दावा है कि बहुमत साबित करने के लिए उनके पास नौ सदस्यों का समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed