फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   political

वोट के लिए नोट बांटने की शिकायत पर पहुंची पुलिस

Sat, 26 Feb 2022 08:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 08:01 PM IST
विज्ञापन
political
चित्रकूट/मऊ/मानिकपुर। यूं तो जिले में शुक्रवार शाम से प्रचार खत्म हो गया हो, लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में दबे पांव जनसंपर्क किया गया। मऊ के पहाड़पुरवा में तो मतदाताओं को रुपये बांटने की बात फैली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही कुछ युवक गांव से भाग खड़े हुए। पुलिस का कहना है कि कोई पकड़ा नहीं गया है।
विज्ञापन

जिले की दोनों विधानसभा सीट चित्रकूट सदर व मानिकपुर सीट के प्रमुख दलों के सभी प्रत्याशी मतदान की पूर्व संध्या पर बेहद व्यस्त नजर आए। खुलकर तो कोई प्रचार नहीं कर पाया लेकिन गुपचुप तरीके से अपने वोट बैंक तक पहुंचे। इनके चुनाव एजेंट और प्रभारियों की टोलियां भी जरूरत के हिसाब से मतदाताओं को साधते नजर आईं। मऊ के पहाड़पुरवा में चुनाव प्रचार के दौरान कई युवकों की टोली द्वारा रुपये बांटने की शिकायत की गई।
विज्ञापन

मऊ थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि पुलिस टीम पहुंची थी लेकिन वहां कोई नहीं मिला। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला व एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि चुनाव आचार संहिता का पालन कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जहां से भी कोई सूचना मिलती है तो वहां टीम भेजकर मामले की जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed