{"_id":"617847db88902a40f1220fee","slug":"political-chitrakoot-news-knp66057514","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा रथ यात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कांग्रेस की प्रतिज्ञा रथ यात्रा आज जनपद में आएगी। निर्धारित रूट के अनुसार कौशांबी के रास्ते से राजापुर पहुंचेगी। यात्रा को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गईं हैं।
जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने बताया कि दो दिवसीय यात्रा होगी। प्रतिज्ञा रथ यात्रा बुधवार की दोपहर लगभग एक बजे राजापुर पहुंचेगी। पराको, करौंदीकला में नुक्कड सभाएं होंगी। इसके बाद बोडीपोखरी चौराहे से होते हुए भौंरी, खोह, कालूपुर व पिपरावल पुल के पास स्वागत होगा।
रात्रि प्रवास के बाद बृहस्पतिवार की सुबह पदाधिकारी भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा करेंगे। बेड़ीपुलिया, शिवरामपुर व भरतकूप में कार्यकर्ता के द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बांदा के लिए रथ रवाना होगी। इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश सचिव महिला सभा नीरू गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय, वरिष्ठ कार्यकर्ता संपत पाल, पूर्व जिला महासचिव सविता पाल, विभा पुष्पेंद्र सिंह, राकेश वर्मा, अवधेश करवरिया, भोला नामदेव व विनय पाल आदि जुटे हैं।