फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   police,train,MP,girl,man

प्रेमी ने किशोरी संग ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Thu, 04 Mar 2021 09:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
police,train,MP,girl,man
फोटो- 7- मानिकपुर के गुरौला रेलवे लाइन के पास युवक किशोरी की मौत के बाद उनके शव का पंचनामा कराने के ब - फोटो : CHITRAKUTT
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के गुरौला रेलवे क्रासिंग के समीप एक प्रेमी ने किशोरी संग ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक मध्यप्रदेश के रीवा जनपद के है। घटना से दोनों परिवारों में हड़कंप मच गया। प्र्रेमी युगल अलग-अलग बिरादरी के थे। जिसके चलते किशोरी के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। काफी प्रयास के बाद जब दोनों को कोई रास्ता नहीं सूझा तो एक साथ जान दे दी।
विज्ञापन

गुरौला रेलवे फ ाटक के समीप बुधवार की देर रात राजकिशोर केशरवानी (26) पुत्र रमेशचंद्र निवासी चाकघाट रीवा, और किशोरी प्रेमिका (16) रीवा ने संघमित्रा सुपरफास्ट ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। बताया गया है कि आत्महत्या करने से पूर्व प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा था। इसके बाद दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगाई।। घटना की जानकारी होने पर मानिकपुर थाना प्रभारी सुभाषचन्द्र चौरसिया व मानिकपुर जीआरपी प्रभारी रामबरन सिंह मौके पर पहुंचे। दोनों के शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र ने बताया कि प्रेमी युगल थे। दोनों के प्रेम संबंध थे। प्रेमी युवक के पिता रमेश ने शक जताया है कि ट्रेन में दोनाें यात्रा कर रहे थे और फिर दोनों चलती ट्रेन से कूद गए। जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। वहीं मृतक राजकिशोर की मां रेनू केशरवानी ने बताया कि बेटा एक सप्ताह से गायब था। बताया कि बेटा व किशोरी दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। मृतका के एक भाई है। जबकि मृतक प्रेमी तीन भाइयों में बड़ा था। चार पहिया वाहन का चालक था।
विज्ञापन

-
भनक लगने पर घर भी बदला था
मृतका की मां ने बताया कि पति की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है। जब पड़ोसी से पुत्री के प्रेम संबंध की भनक लगी तोे उसने कमरा बदल कर दूसरे गांव में रहने लगी थी। बावजूद इसके युवक घर के आसपास चक्कर लगाता था। मां ने बिलखते हुए बताया कि हद तब हो गई जब 26 फ रवरी को मृतक राजकिशोर घर से कोचिंग के लिए निकली पुत्री को साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed