फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   police team per hamla me 5 per report

पुलिस टीम पर हमला करने वालों में तीन को पकड़ा

Sat, 22 May 2021 06:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
police team per hamla me 5 per report
भरतकूप (चित्रकूट)। बैंक की चेकिंग कर लौटते समय पुलिस टीम पर हमला कर वर्दी फाड़ने की कोशिश में मां-बेटे समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद सगे भाई व उनकी मां को पकड़ा है दो अन्य की तलाश की जा रही है। घायल दरोगा व सिपाही का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसौंधा गांव स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा में शुक्रवार को कोविड गाइड लाइन व सुरक्षा की जांच कर लौट रहे दरोगा नईम व सिपाही संतोष कुमार से सड़क किनारे मौजूद पवन श्रीवास्तव पुत्र महेश प्रसाद ने गाली-गलौज कर दी। दरोगा व सिपाही जब उसे पकड़ने को बढे़ तो पवन व उसका भाई पंकज लाठी डंडा लेकर दौडे़ और दोनों पुलिसकर्मियों को भी दौड़ा लिया। दोनों को पकड़कर वर्दी फाड़ने की कोशिश की इसी दौरान दोनों ओर से मारपीट भी हुई। सिपाही ने भागकर उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो महिलाओं ने छतों से पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने चार लोगो को मौके से पकड़ लिया था। भरतकूप थाने के सह प्रभारी कृपा नंदन शर्मा ने बताया कि इस मामले में दरोगा नईम की तहरीर पर मां बेटों समेत कुल पांच पवन, पंकज, मुन्नी देवी, प्रीति व अंजना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें मां बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य दो की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed