फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police stuck till interrogation in the murder case of former head

पूर्व प्रधान की हत्या मामले में पूछताछ तक अटकी पुलिस

Tue, 07 Jun 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Police stuck till interrogation in the murder case of former head
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के चितरागोकुलपुर में पूर्व प्रधान अच्छेलाल की हत्या मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों से पूछताछ तक ही अटक गई है। पुलिस अधीक्षक का कहना कि सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है किसी निर्दोष को जेल नहीं भेेजा जाएगा और किसी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

चितरागोकुलपुर निवासी पूर्व प्रधान की तीन जून को परिक्रमा मार्ग पर कुछ लोगों ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दो नामजद व सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इनमें कई को पकड़ा है। सोमवार को पकड़े गए आरोपियों से लंबी पूछताछ चली। सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने बताया कि भूमि खरीद और इसमें स्वामित्व समेत हिस्सेदारी को लेकर पूर्व प्रधान की कई लोगों से कहासुनी हुई थी। यह मामला कई माह से चल रहा था। नामजद समेत अन्य जो भी पकड़े गए हैं उनसे हमले का मुख्य कारण और विवाद की मुख्य वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने पांच सदस्यीय जांच टीम गठित की
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया गया है। यह प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल की जांच करने के साथ ही पूर्व प्रधान के परिजनों से मिलकर पूरी रिपोर्ट तैयार करेगा। प्रतिनिधिमंडल में सदर विधायक अनिल पटेल, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष अनुज यादव, जिला सचिव महेश अनुरागी व सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष राजाबाबू यादव आठ जून को पूर्व प्रधान के घर जाकर रिपोर्ट तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed