फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Police stopped drain and road construction work

पुलिस ने रुकवाया नाली व सड़क निर्माण कार्य

Sat, 12 Feb 2022 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
Police stopped drain and road construction work
मानिकपुर(चित्रकूट)। मानिकपुर ब्लाक क्षेत्र के लौढियामाफी गांव में चल रहा नाली व सड़क निर्माण कार्य रोक दिया गया है। प्रधान ने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान के कहने पर पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया है। प्रधान ने डीएम, सीडीओ व एसपी से मिलकर निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लौढियामाफी गांव की प्रधान चंपा देवी राजपूत ने शुक्रवार को डीएम, सीडीओ व एसपी को लिखे पत्र में बताया कि गांव में सड़क व नाला निर्माण का काम चल रहा है। आधा निर्माण हो चुका है, अब पूर्व प्रधान ने अपने क्षेत्र में निर्माण कार्य रुकवा दिया है। इसकी शिकायत ब्लाक कार्यालय व रैपुरा थाने में की पर कोई
विज्ञापन

सुनवाई नहीं हुई। आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान के कहने पर रैपुरा थाना पुलिस टीम गांव आई और जबरन निर्माण कार्य रुकवा दिया है। अब पुलिसकर्मियों ने धमकी दी है कि बिना पुलिस की अनुमति से निर्माण कराया तो ठीक नहीं होगा। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि पूर्व प्रधान ने मानिकपुर बीडीओ के पास आपत्ति दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

कराई है। इसी आधार पर बीडीओ से टेलीफोन वार्ता के आधार पर निर्माण रुकवाया गया है। वहीं बीडीओ का कहना है कि विवादित भूमि की दोबारा पैमाइश कराई जाएगी, इसके बाद निर्माण पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed