{"_id":"607334c78ebc3ed3075e824c","slug":"police-sdm-fir-injured-lockdoun-chitrakutt-news-knp6229313120","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व पुलिस टीम पर हमला,29 पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व पुलिस टीम पर हमला,29 पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोही (चित्रकूट)। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए दुकानें बंद करा रहे जिले की सीमा से सटे चित्रकूट (मध्यप्रदेश) के नयागांव थाना क्षेत्र में रविवार को एसडीएम व एसडीओपी की टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई और अधिकारियों ने भागकर जान बचाई। मौजूद पुलिसकर्मियों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया तो महिलाओं ने शस्त्र छीनने का प्रयास किया। मौके से तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा। जबकि अन्य भाग निकले। थाने में दस नामजद व 19 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों में नगर पंचायत के पार्षद व पत्नी का भी नाम शामिल है।
सोमवती अमावस्या मेले पर रोक के बाद चित्रकूट (मध्यप्रदेश) क्षेत्र में तीन दिन का लॉकडाउन है। रविवार की शाम को नगर परिषद प्रशासक एसडीएम पीएस त्रिपाठी, एसडीओपी जीएस अहिरवार, थाना प्रभारी संतोष तिवारी व तहसीलदार ऋषि नारायण सिंह थाने की पुलिस टीम व नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ कस्बे में लॉकडाउन का पालन करा रहे थे। जैसे ही टीम नयागांव थाना क्षेत्र के खटकाना मोहल्ला पहुंची तो कुछ चाय, पानी, अंडे व अन्य सामग्री की दुकानें खुली मिलीं। इन दुकानों को बंद कर घर जाने का निर्देश अधिकारियों ने दिया। तो लोगों ने विरोध किया। तब पुलिसकर्मी व नगर पंचायत के कर्मचारी दुकान बंद कराने लगे। तो आक्रोशित लोगों ने चारों ओर से अधिकारियों को घेर लिया और गाली गलौज के बाद पथराव करने लगे। थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि इस मामले में पार्षद श्यामलाल व पत्नी शांति देवी के अलावा सुनील, धर्मेंद्र, विष्णु, राजू, मनीष, मन्नू, अजय व वीरेंद्र समेत 19 अज्ञात के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, हमला करने के मामले दर्ज किए गए हैं। ग्रामीणों के हमले में नगर पंचायत के राधेश्याम पटेल, संजय यादव, अनुज पटेल, राजेश यादव व छोटू पटेल नामक कर्मचारी घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में इलाज कराया गया है।