{"_id":"6041068b8ebc3ee651744d12","slug":"police-fir-poision-woman-man-chitrakutt-news-knp6155788153","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने पीया जहर खाया, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने पीया जहर खाया, रेफर
विज्ञापन
चित्रकूट। चित्रकूट घूमने आए नरसिंहपुर नागौद मध्यप्रदेश के प्रेमी युगल ने लक्ष्मण पहाड़ी के पास जहर खा लिया। आसपास के लोगों ने दोनों को बेसुध अवस्था में पडे़ देख पुलिस को सूचना दी। सीतापुर चौकी प्रभारी ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को प्रयागराज रेफर किया गया है। दोनों को देवर भाभी बताया जा रहा है।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के लक्ष्मण पहाड़ी के पास सतना मध्यप्रदेश जिले के बरौंधा रानीपुर निवासी रोहित मिश्रा (24) पुत्र भाऊराम व उसके साथ मौजूद सतना की महिला (25) को बेसुध अवस्था में परिक्रमा कर रहे लोगों ने देखा। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी रामवीर सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में होश आने के बाद दोनों ने बताया कि वह दो दिन से आरोग्य धाम में ठहरे थे। दोनों के बीच देवर-भाभी का रिश्ता है और दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों ने आपस में न मिल पाने की वजह से जहर खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया था। उधर, जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को प्रयागराज रेफर किया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
----------------------------------------------------
जमीन हड़पने के उद्देश्य से फर्जी नाम चढ़ाया
चित्रकूट। जमीन हड़पने के उद्देश्य से पहाड़ी विकास खंड के प्रसिद्धपुर गांव में एक मृतक महिला के स्थान पर दूसरी महिला का नाम दर्ज करा दिया गया है। बताते हैं कि प्रसिद्धपुर गांव निवासी एक किसान की पत्नी की मौत हो गई थी। पत्नी को जिंदा दिखाकर रैपुरा क्षेत्र की एक महिला का नाम दर्ज करा दिया गया है। ताकि जमीन को हड़प लिया जाए। विकास खंड अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले में जानकारी नहीं है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराई जाएगी। संवाद