{"_id":"63f65667a5efde064f0a2b5c","slug":"police-caught-jail-canteen-operator-chitrakutt-news-c-12-1-93693-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जेल कैंटीन संचालक को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जेल कैंटीन संचालक को पुलिस ने पकड़ा
Wed, 22 Feb 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
जेल कैंटीन संचालक को पुलिस ने पकड़ा
- सपा व भाजपा के नेताओं से हैं नजदीकी संबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी व निखत को गैरकानूनी तरीके से मिलने के मामले की जांच कर रही एसआईटी ने जेल के कैंटीन संचालक नवनीत सचान को पकड़ा है।
एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि बुधवार देर शाम उसे पकड़ा गया है। जांच टीम पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इसने ही जेल में विधायक व निखत के मिलने को लेकर जेल अधिकारियों से सेटिंग कराई थी। इसे भाजपा का नेता बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अपने चार पहिया वाहन में भाजपा का झंडा लगाकर चलता था। गौरतलब है कि सपा शासनकाल में सपा के बड़े नेताओं के साथ उसे देखा जाता था। भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने बताया कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति पार्टी का सदस्य नहीं है। इससे पार्टी का कुछ लेना देना नहीं है। ऐसे तो पार्टी का झंडा लगाकर कई अनाधिकृत लोग चलते हैं। इधर सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि यह उनकी पार्टी में नहीं है। उसका सपा से अब कोई मतलब नहीं है।