फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Poles fell due to storm, power failure of 150 villages

आंधी से गिरे खंभे, डेढ़ सौ गांवों की बिजली गुल

Thu, 16 Jun 2022 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
Poles fell due to storm, power failure of 150 villages
फोटो-11-शहर के कसहाई रोड़ पर टूटा पड़ा विद्युत पोल। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। आंधी और बारिश से कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिरने के साथ ही विद्युत उपकरण खराब हो गए। इससे 150 गांवाें में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है। भरतकूप और मऊ के साथ ही शहरवासी भी बिन बिजली के परेशान हैं। बिजली विभाग के अधिकारियों के फोन भी स्विच आफ बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से आंधी चलने व बारिश होने से विद्युत व्यवस्था लड़खड़ा गई है। सबसे अधिक भरतकूप, मऊ, मानिकपुर व पहाड़ी क्षेत्र प्रभावित हैं। भरतकूप क्षेत्र के रौलीकल्याणपुर गांव के पास विद्युत लाइन पर पेड़ गिर गया। कई अन्य स्थानों पर भी पेड़ गिरे हैं। इससे भरतकूप क्षेत्र के रौली, कल्याण गढ़, गोेंडा, भरतकूप, घुरेटनपुर, माकनपुर, खंहरिया, रसिन आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है। मऊ अंतर्गत बरवार, मंडौर, मवाई कला, अहिरी, रामनगर, लालता रोड, खंडेहा, आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है। इसी तरह पहाड़ी क्षेत्र में व्यवहरा पनौटी, सिधौली पथरा आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है। जिला मुख्यालय सहित आसपास के कसहाई, रानीपुर, सीतापुर ग्रामीण, खोही, बंदरकोल, संग्रामपुर, बालापुर आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बंद है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के एसई बृजेश कुमार ने बताया कि आंधी और बारिश से कई स्थानों पर पेड़ व बिजली के खंभे गिर गए हैं। इससे बिजली की आपूर्ति कई स्थानों पर बंद हो गई है। कर्मचारी ठीक करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की आपूर्ति भी बंद
बिजली की आपूर्ति बंद होने से पानी की आपूर्ति भी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बंद है। जिला मुख्यालय के पाठा जल कल योजना से मानिकपुर सहित अन्य क्षेत्रों में पानी की सप्लाई की जाती है। इसी तरह से बरगढ़ समूह पेयजल योजना से पानी की सप्लाई की जाती है। बिजली की आपूर्ति न होने से पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। इससे मजबूरी मेें हैंडपंपों से पानी भरना पड़ा।

दोनोें विधायक नाराज, प्रदर्शन की चेतावनी
बिजली कटौती और जिले के 150 से अधिक गांव अंधेरे में होने से जिले के दोनों विधायक भी नाराज हैं। सदर चित्रकूट के सपा विधायक अनिल प्रधान ने प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को पत्र लिखकर बताया कि जिले में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम है। 50 से अधिक गांवों में टूटे खंभे 15 दिन बाद भी नहीं बने हैं। विद्युत अधिकारी जनता का फोन नहीं उठा रहे हैं। 48 घंटे के अंदर व्यवस्था न सुधरी तो जनता के साथ विभागीय कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। उधर, मानिकपुर विधानसभा के अपना दल (एस) विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली महराज ने गुरुवार को बिजली विभाग के अधिकारियों से मिलकर कहा कि कई दिनों से बिगड़ी बिजली व्यवस्था पटरी पर जल्द लाएं। इसमें सुधार न किया तो मामला सदन में उठेगा और शासन को अवगत कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed