{"_id":"626047612369b815750fcf9f","slug":"pole-fell-two-transformers-blew-chitrakoot-news-knp6923281165","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल गिरा, दो ट्रांसफार्मर फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल गिरा, दो ट्रांसफार्मर फुंके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजापुर (चित्रकूट)। नगर पंचायत राजापुर की ओर से सरांय तलैया चौराहे पर हाईमास्ट विद्युत पोल बुधवार को लगभग तीन बजे अचानक टूटकर तारों में जा गिरा। शार्ट सर्किट से अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद इंडियन बैंक के सामने रखे दो ट्रांसफार्मर से लपटें निकलने लगीं। इस पर व्यापारी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। आवागमन ठप हो गया।
नगर पंचायत में जनरेटर व सबमर्सिबल पंप होने के बावजूद डीजल व पाइप न होने से आग बुझाने का प्रयास नहीं किया गया। लोगों का कहना है कि कुछ पड़ोसियों ने डीजल और पाइप की व्यवस्था की, तब नगर पंचायत के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे। इसके पहले ही आग बुझ गई थी।
विद्युत विभाग के अवर अभियंता जितेंद्र पटेल ने बताया कि सरांय तलैया चौराहे के पास नगर पंचायत का खंभा गिर जाने से फाल्ट हुआ है। नगर की लाइट प्रभावित नहीं होगी। ट्रांसफार्मर बदलकर कस्बे की सप्लाई चालू करा दी जाएगी।