फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Plea in High Court against pollution in Mandakini

मंदाकिनी में प्रदूषण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका मंजूर

Sun, 02 Sep 2018 11:18 PM IST
मंदाकिनी में प्रदूषण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका मंजूर
मंदाकिनी में प्रदूषण के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका मंजूर Updated Sun, 02 Sep 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ नगर पालिका के कुछ सभासदों द्वारा हाईकोर्ट में दाखिल रिट याचिका स्वीकार कर ली गई है। यह दावा करते हुए सभासदों ने बताया मामले में प्रदेश के प्रमुख सचिव गृह, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव, जिलाधिकारी चित्रकूट, उपजिलाधिकारी चित्रकूट, जलसंस्थान व सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता और ईओ नगर पालिका कर्वी को पक्षकार बनाया गया है।

 शहर के रामकृपा होटल में रविवार की दोपहर दो बजे नगरपालिका परिषद कर्वी के सभासद सुशील श्रीवास्तव, अनुज निगम, लवकुश यादव, पूर्व सभासद जवाहर सोनी, जितेंद्र धतुरहा व विनय कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मंदाकिनी नदी में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ धरना अनशन करने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई। जिससे हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। जिस पर अधिवक्ता मनीष श्रीवास्तव ने बहस की और जज गोविंद माथुर और अशोक कुमार ने सुनवाई के बाद 18 सितंबर को प्रतिपक्षीगणों से जवाब मांगा है। पत्रकारों के सवाल पर सभासदोें ने कहा कि मंदाकिनी नदी में गंदगी फैलाने से रोकने के लिए शहर में धरना प्रदर्शन व अनशन किया गया था। सभासदों ने कहा गंदगी के कारण घरों में प्रदूषित पानी की आपूर्ति हो रही थी। दावा किया कि जिस पर एसडीएम की रिपोर्ट के अनुसार नदी में गंदगी जा रही है। सभासदों ने यह भी आरोप लगाया है कि हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार होने के बाद कुछ लोग उन्हें पुलिस के माध्यम से धमकी दे रहे हैं। उन्हें हिस्ट्रीशीटर बनाने की तैयारी कराई जा रही है। कुछ सहयोगियों पर फर्जी तरीके से मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed