फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Plantation campaign begins, 72 lakh saplings will be planted

Chitrakoot News: पौधरोपण अभियान शुरू, 72 लाख पौधे होंगे रोपित

Tue, 02 Jul 2024 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Plantation campaign begins, 72 lakh saplings will be planted
चित्रकूट। डीएम शिवशरणाप्पा ने लोगों से अधिकाधिक पौधे रोपित कर वर्षा जल संचयन में वृद्धि, वातावरण को प्रदूषणमुक्त बनाने और पौधारोपण को बढ़ाने के लिए कहा। इसी दौरान पाकड़ का पौधा रोपित कर पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास भवन परिसर में डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह, सीडीओ अमृतपाल कौर की मौजूदगी में वन महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान पौधरोपण कर पेड़ों के महत्व को बताया। उप निदेशक रानीपुर टाइगर रिजर्व नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वन विभाग 1 से 7 जुलाई तक वन महोत्सव का आयोजन कर पौधरोपण का प्रचार करता है। जिले में कुल 71 लाख 98 हजार 440 पौधरोपण का लक्ष्य शासन ने निर्धारित किया है।
विज्ञापन


सपाइयों ने किया पौधरोपण
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे पौधरोपण सप्ताह के तहत सपाइयों ने पौधरोपण किया। मंगलवार को देवांगना स्थित बजरंग आश्रम में बरगद का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस दौरान सपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुज सिंह यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर्यावरण प्रेमी है। सपा सरकार के समय उन्होंने पर्यावरण बचाने के लिये बहुत काम किया। इस मौके पर साहबलाल द्विवेदी, सिद्धार्थ पांडेय, चंद्रभान यादव, राम प्रसाद वर्मा, रोहित यादव, डा. सुरेश, अनूप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने किया पौधरोपण
चित्रकूट। पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने अपनी मां के नाम पर पौधरोपण किया। इसके बाद गोष्ठी में डॉ. मुखर्जी के व्यक्तित्व पर चर्चा की। बालापुर गांव में पूर्व सांसद ने एक पेड़ मां के नाम वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पदाधिकारी ग्रामीणों के साथ मिलकर उन्हें प्रोत्साहित करने के साथ एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने का संकल्प लेंगे और इसे पूर्ण करेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डिस्टिक कोऑपरेटिव के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पहाड़ी ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, उप प्रभागीय वन अधिकारी राजीव रंजन सिंह, रेंजर नफीस खान, शक्ति प्रताप सिंह तोमर, राजकुमार त्रिपाठी, शिवाकांत पांडेय सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed