{"_id":"66539cae58adfd6830048497","slug":"pilgrims-health-worsens-death-chitrakoot-news-c-12-knp1008-699116-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: तीर्थ यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: तीर्थ यात्री की तबीयत बिगड़ी, मौत
Mon, 27 May 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 27 May 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। बाइक से चित्रकूट दर्शन करने जा रहे तीर्थयात्री की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
फतेहपुर जिले के मलवां थाना के नसीरपुर बेलवारा निवासी बसंतलाल ने बताया कि गांव के मेवालाल (55) व अन्य दो लोग शनिवार को चित्रकूट दर्शन करने दो बाइक से जा रहे थे। सिंहपुर गांव के पास मेवालाल की तबीयत अचानक खराब होने लगी। हालत गंभीर होने पर मेवालाल को सीएचसी पहाड़ी मेंं भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। बसंतलाल ने बताया कि शायद अधिक गर्मी से उसकी तबीयत खराब हो गई और कई बार पेटदर्द व उल्टी हुई। इसी के चलते मौत हुई है।